भिलाई स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा, पुशर कार की चपेट में आने से मजदूर की मौत

भिलाई स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा, पुशर कार की चपेट में आने से मजदूर की मौत

भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस-6 में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां पुशर कार की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। हादसे में मजदूर का हाथ कटने की जानकारी सामने आई है।जानकारी के मुताबिक, मृतक विनोद कुमार, निवासी उतई, ठेका कंपनी साइकान के अंतर्गत कार्यरत था। बताया जा रहा है कि वह कपलिंग बेल्ट के पास काम कर रहा था।

इसी दौरान काफी दिनों से बंद पड़ी पुशर कार को ठीक करने के दौरान अचानक उसके चलने से विनोद उसकी चपेट में आ गया।हादसे के बाद प्लांट में हड़कंप मच गया। गंभीर रूप से घायल मजदूर को उपचार के लिए ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलने के बाद बीएसपी वर्क्स यूनियन के नेता भी प्लांट पहुंचे और मामले की जानकारी ली। हादसे के बाद सुरक्षा व्यवस्था और बंद मशीन के मेंटेनेंस के दौरान बरती गई सावधानियों को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

मृतक विनोद कुमार के शव को आगे की कार्रवाई के लिए भेजा गया है। हादसे की परिस्थितियों और जिम्मेदारी को लेकर जांच की जा रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?