दुर्ग शिक्षा विभाग में औचक निरीक्षण से हड़कंप, कार्यालयीन समय में अधिकारी-कर्मचारी मिले नदारद!
दो-दो निरीक्षण में सामने आई अनुपस्थिति, जिला शिक्षा अधिकारी ने तीन अधिकारियों को थमाया नोटिस शिक्षा विभाग में औचक निरीक्षण, अधिकारी-कर्मचारियों की गैरहाजिरी पर नोटिस

दुर्ग जिला शिक्षा विभाग में कार्यालयीन अनुशासन को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। 24 सितंबर 2026 को हुए औचक निरीक्षण में कार्यालयीन व्यवस्था को लेकर अनियमितता सामने आने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने तीन अधिकारियों को नोटिस जारी किया है। इससे शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से 25 सितंबर 2026 को जारी नोटिस क्रमांक 16392/निरीक्षण/नोटिस/2026-27 में विकासखंड शिक्षा अधिकारी विनोद शुक्ला

, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती राजेश्वरी चन्द्राकर और सुश्री रश्मि ठाकुर से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
24 सितंबर को हुआ औचक निरीक्षण नोटिस के मुताबिक 24 सितंबर को सुबह 10:45 बजे सहायक संचालक श्रीमती सीमा नायक एवं श्री आर.के. चन्द्रवंशी द्वारा विकासखंड शिक्षा कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। नोटिस में यह भी उल्लेख है कि इससे पूर्व 10 जुलाई 2026 को तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा के निरीक्षण के दौरान भी सहायक ग्रेड-02 मनीष नायक को छोड़कर अन्य अधिकारी-कर्मचारी शासन द्वारा निर्धारित समय पर उपस्थित नहीं पाए गए थे।
कार्यालयीन समय पालन पर उठे सवाललगातार निरीक्षणों में कार्यालयीन समय में अधिकारियों-कर्मचारियों की उपस्थिति को लेकर सवाल उठने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से जवाब मांगा है।नोटिस में छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1965 के नियम 01, 02 एवं 03 का उल्लेख करते हुए मामले में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने को कहा गया है।2 दिन में जवाब, नहीं तो एकपक्षीय कार्रवाईनोटिस में संबंधित अधिकारियों को 7 दिवस के भीतर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
संतोषजनक जवाब नहीं मिलने की स्थिति में एकपक्षीय कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी गई है।नोटिस की प्रतिलिपि लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर, कलेक्टर दुर्ग और संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग दुर्ग को भी भेजी गई है।अब बड़ा सवालअब सवाल यह है कि शिक्षा विभाग के कार्यालयों में निर्धारित समय पर अधिकारियों-कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए विभाग आगे क्या कार्रवाई करता है?
लगातार सामने आ रहे निरीक्षणों के बाद क्या कार्यालयीन व्यवस्था में सुधार होगा, यह देखने वाली बात होगी।
