मंडी बोर्ड के MD महेंद्र सिंह सवन्नी को तत्काल हटाने व जांच की मांग को लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री सहित राज्यपाल व मुख्यमंत्री को ज्ञापन

बोर्ड के MD महेंद्र सिंह सवन्नी को तत्काल हटाने व जांच की मांग को लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री सहित राज्यपाल व मुख्यमंत्री को ज्ञापन

रायपुर/ छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच, रायपुर द्वारा आज छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड के प्रबंध संचालक श्री महेंद्र सिंह सवन्नी के विरुद्ध गंभीर अनियमितताओं को लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री माननीय श्री शिवराज सिंह चौहान जी, छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल महोदय, माननीय मुख्यमंत्री जी एवं प्रदेश के कृषि मंत्री जी को ज्ञापन सौंपा गया है।इस अवसर पर मंडी बोर्ड के दर्जनों अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

जिसमें कर्मचारी महासंघ के पूर्व प्रांत अध्यक्ष डॉ. मलिक राम पोर्ते एवं अपर संचालक कमलेश इक्का प्रमुख रूप से मौजूद थे।हमारी प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं –

1. 2005 की डीपीसी में श्री सवन्नी को 14वें नंबर पर रखा गया था, कुछ दिनों पश्चात नियम विरुद्ध अपील कर उन्हें 1 नंबर पर लाया गया और 2005-2007 के बीच 2 वर्षों में 4 पदोन्नतियां ले ली गईं, जिसकी निष्पक्ष जांच हो।

2. श्री सवन्नी पिछले 16 वर्षों से रायपुर मुख्यालय में ही जमे हुए हैं, जबकि इस दौरान 4 कृषि मंत्री और 12 MD बदल चुके हैं। GAD नियम का उल्लंघन कर पद का दुरुपयोग कर स्वयं के लिए पद सृजित कराया गया।

3. शासकीय सेवा 1985-86 में सचिव वर्ग ‘द’ से प्रारंभ हुई और जून 2024 में सेवानिवृत्त होने के पश्चात भी GAD नियम के विरुद्ध जाकर 5 बार संविदा विस्तार दिया गया है, जिसे तत्काल निरस्त किया जाए।

4. मंडी बोर्ड के कर्मचारियों द्वारा तानाशाही, गाली-गलौज, ट्रांसफर की धमकी व मानसिक प्रताड़ना को लेकर नवा रायपुर के राखी थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है, उस पर भी कार्रवाई हो।

यदि 15 दिवस के भीतर उक्त मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच दिल्ली के जंतर-मंतर में उग्र धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होगा, जिसकी संपूर्ण जवाबदारी छत्तीसगढ़ शासन-प्रशासन की होगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?