बाबा दरबार धनोरा में 191 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित, विदेशों से भी पहुंचे श्रद्धालु

दुर्ग। बाबा दरबार पावन धाम धनोरा में क्वांर नवरात्रि के अवसर पर भक्तों द्वारा 191 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित की गई है। यहां चैत्र और क्वांर नवरात्रि दोनों पर्वों पर श्रद्धालु माता रानी के प्रति अपनी आस्था प्रकट करते हुए ज्योति प्रज्वलित कर मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना करते हैं। दरबार में इंग्लैंड, अमेरिका सहित श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, रायपुर, धमतरी, दुर्ग, बालोद, खैरागढ़, भिलाई और आसपास के क्षेत्रों से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

दरबार के लक्ष्मण बाबा जी ने बताया कि गुरुवार को पंचमी तथा सोमवार को सुबह 9 बजे अष्टमी हवन होगा। सोमवार शाम 4 बजे ज्योति विसर्जन शोभायात्रा निकाली जाएगी। प्रतिदिन माता रानी की आरती के बाद भजन गायक गुलाब साहू एवं हेमंत साहू की मंडली द्वारा माता सेवा प्रस्तुत की जा रही है। सुबह-शाम श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जा रहा है।सोमवार रात्रि 9 बजे हरसिद्धि दुर्गा समिति, महावीर उद्यान में कु. तृषा साहू, रायपुर की भजन मंडली द्वारा भव्य जागरण आयोजित किया जाएगा।
आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर माता रानी के भजनों का लाभ लेने की अपील की है। दरबार में बड़ी संख्या में भक्त सेवा कार्यों में जुटे हुए हैं। इसकी जानकारी गुलाब साहू ने दी।
