विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तवीरों का सम्मान, श्री सत्य साईं सेवा समिति के दिलीप ठाकुर हुए सम्मानित

विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तवीरों का सम्मान, श्री सत्य साईं सेवा समिति के दिलीप ठाकुर हुए सम्मानित

दुर्ग। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय दुर्ग के ओपीडी परिसर में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी दुर्ग के तत्वावधान में रक्तदाताओं के सम्मान एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रक्तदान के क्षेत्र में सक्रिय, सकारात्मक एवं उल्लेखनीय योगदान देने वाले रक्तदाताओं और समाजसेवियों को कलेक्टर अभिजीत सिंह द्वारा सम्मानित किया गया।इस अवसर पर श्री सत्य साईं सेवा समिति के मेडिकल कोऑर्डिनेटर दिलीप ठाकुर को रक्तदान एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी दुर्ग के अध्यक्ष डॉ. शरद पाटणकर, सचिव डॉ. मनोज दानी, सिविल सर्जन डॉ. ए.के. मिंज, ब्लड बैंक नोडल अधिकारी डॉ. सी.बी.एस. बंजारे तथा ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. जे.पी. मेश्राम विशेष रूप से उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन प्रमोद बाघ ने किया तथा आभार प्रदर्शन डॉ. जे.पी. मेश्राम द्वारा किया गया। समारोह में डॉ. सुधीर हिसीकर, राज आड़तिया, विजय ताम्रकार, धर्मेंद्र शाह, कुलदीप सिंह, राजेश जैन, दीपक बंसल, सतीश जैन सहित अनेक समाजसेवी एवं रक्तदाता उपस्थित रहे।

आयोजन की सफलता में रोशन सिंह, टी.एस. एंटोनी, रूपेश कुमार, हिमांशु चंद्राकर, सती गुप्ता, धीरज इंगले, तरुणा रावत, तीरथ, सूरज, दिनेश, तरन्नुम, निशु, माला और राहुल ने सक्रिय भूमिका निभाई।उल्लेखनीय है कि नगर में आध्यात्मिक एवं सेवा कार्यों के लिए अग्रणी श्री सत्य साईं सेवा समिति द्वारा निरंतर रक्तदान एवं जनसेवा के कार्य किए जाते हैं। समिति के सदस्य नियमित रूप से ब्लड बैंक में रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की सहायता करते हैं।कार्यक्रम के दौरान रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान किया। विशेष बात यह रही कि कलेक्टर अभिजीत सिंह ने स्वयं भी रक्तदान कर समाज को प्रेरक संदेश दिया।

यह रक्तदान शिविर नव दृष्टि फाउंडेशन, जेसीई दुर्ग-भिलाई, यहा इंडिया एवं समर्पित परिश्रमी सामाजिक समिति जिला दुर्ग के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आयोजन में रक्तदान के महत्व को रेखांकित करते हुए अधिक से अधिक लोगों से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की गई।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?