कसारीडीह के प्रशांति मंदिर पहुंचा श्री सत्य साईं प्रेम प्रवाहिनी रथ, भक्तों ने किया भव्य स्वागत

कसारीडीह के प्रशांति मंदिर पहुंचा श्री सत्य साईं प्रेम प्रवाहिनी रथ, भक्तों ने किया भव्य स्वागत

दुर्ग। भगवान श्री सत्य साईं बाबा के जन्म शताब्दी वर्ष के पावन अवसर पर प्रेम, सद्भावना, आपसी भाईचारे और मानवीय मूल्यों का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से श्री सत्य साईं प्रेम प्रवाहिनी रथ का कसारीडीह स्थित प्रशांति मंदिर में आगमन हुआ। इस अवसर पर मंदिर समिति के सभी साईं भक्तों ने रथ का उत्साह और उल्लास के साथ स्वागत किया।रथ आगमन के अवसर पर मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। इसमें साईं भक्तों ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया।

आयोजन का उद्देश्य समाज में प्रेम, सद्भावना, आपसी भाईचारे और अच्छे संस्कारों को बढ़ावा देना तथा भगवान श्री सत्य साईं बाबा के मानव सेवा और प्रेम के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना रहा।श्री सत्य साईं प्रेम प्रवाहिनी रथ के संचालन के लिए मार्गदर्शन श्री सत्य साईं सेवा संगठन छत्तीसगढ़ के प्रांताध्यक्ष डॉ. टी. रामा राव ने दिया, वहीं समिति के जिला अध्यक्ष संदीप नायडू के नेतृत्व में आयोजन संपन्न हुआ।

इस अवसर पर प्रशांति मंदिर में समिति के राज्य शैक्षणिक प्रभारी देवेंद्र स्वाइन, आई.एल. साहू, आर.के. तिवारी, हरिश्चंद्र ठाकुर, दिलीप ठाकुर, श्रीनिवास राव, सौरभ पांडे, नवीन त्रिपाठी, रंगदमन, एस.एन. बालुंजकर, अरविंद ठाकुर, देव कुमार साहू, वाई.के. चौधरी, सुखचंद साहू, रामनाथ साहू, संजय खानखोजे, के.आर. मुदलियार, पदुम निषाद, गौरव ठाकुर, शुभम राजपूत एवं तुषार साहू सहित अनेक साईं भक्त उपस्थित रहे।

महिला वर्ग से यमला साहू, सुशीला साहू, इंद्राणी मिश्रा, गायत्री ठाकुर, लता चौधरी, पल्लवी देशपांडे, अन्नपूर्णा राव, मीरा राजपूत, सरस्वती साहू, वी. सुहासिनी, पूजा साहू, मनीषा राजपूत एवं कृष्णा राव सहित अन्य सदस्यों की गरिमामय उपस्थिति और सक्रिय सहभागिता रही।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?