वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया 21वीं अंतर जिला वॉलीबॉल चैंपियनशिप का भव्य शुभारंभ

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया 21वीं अंतर जिला वॉलीबॉल चैंपियनशिप का भव्य शुभारंभ, हर टीम को मिलेंगे 10 हजार रुपये 60 टीमों के 700 से अधिक खिलाड़ी दिखा रहे दमखम, रायपुर कार्पोरेशन की महिला एवं पुरुष टीम ने जीत से किया आगाज

रायगढ़। खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने और प्रदेश में वॉलीबॉल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित 21वीं सीनियर छत्तीसगढ़ राज्य अंतर जिला महिला एवं पुरुष वॉलीबॉल चैंपियनशिप-2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधिवत रूप से प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। राज्य स्तरीय इस प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों की 60 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिसमें 700 से अधिक महिला एवं पुरुष खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।

उद्घाटन समारोह में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए एक बड़ी घोषणा की। उन्होंने अपने स्वेच्छानुदान से प्रतियोगिता में भाग लेने वाली प्रत्येक टीम को 10-10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। इस घोषणा के बाद खिलाड़ियों और खेल संगठनों में खुशी की लहर दौड़ गई। वित्त मंत्री की इस पहल को प्रदेश में खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

समारोह में छत्तीसगढ़ स्टेट वॉलीबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश गागड़ा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहम्मद अकरम खान, सचिव हेम प्रकाश नायक, संयुक्त सचिव नितिन पाण्डेय सहित एसोसिएशन के पदाधिकारी, खेलप्रेमी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।रायपुर कार्पोरेशन की महिला और पुरुष टीम ने जीत से किया आगाजप्रतियोगिता में रायपुर कार्पोरेशन वॉलीबॉल संघ की महिला एवं पुरुष दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अपने शुरुआती मुकाबलों में जीत दर्ज की।

दोनों टीमों की जीत से रायपुर कार्पोरेशन संघ के पदाधिकारियों और खेलप्रेमियों में खासा उत्साह है।रायपुर कार्पोरेशन वॉलीबॉल संघ के सदस्य पंकज नायक ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों टीमों ने बेहतर तालमेल, अनुशासन और खेल भावना का परिचय देते हुए अपने पहले मुकाबलों में जीत हासिल की है। उन्होंने विजयी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि दोनों टीमें आगामी मुकाबलों में भी इसी प्रदर्शन को जारी रखेंगी और प्रतियोगिता में रायपुर कार्पोरेशन का नाम रोशन करेंगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?