शिक्षक नगर दुर्ग में हुई चोरी का खुलासा, तीन अपचारी बालक सहित एक महिला गिरफ्तार
थाना कोतवाली दुर्ग पुलिस ने त्रिनयन एप्प की मदद से शिक्षक नगर दुर्ग में हुई चोरी का खुलासा किया। प्रार्थी उमा शंकर पटैरिया द्वारा 11 से 17 अक्टूबर के बीच सुने मकान से 50 ग्राम सोने का बिस्किट, पीतल व कांसे के बर्तन कुल ₹6,58,800 की चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण कर तीन विधि से संघर्षरत बालकों की पहचान की, जिन्होंने चोरी स्वीकार की व बताया कि चोरी का सामान राखी कसेर नामक महिला को बेचा गया। महिला से पूछताछ पर चोरी का माल बरामद कर उसे गिरफ्तार किया गया। बालकों को बाल सुधार गृह भेजा गया।
आरोपियों की पहचान में सीसीटीवी फुटेज व त्रिनयन एप्प की रही अहम भूमिका। कार्यवाही में निरीक्षक तापेश्वर सिंह नेताम व टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
