धमधा नाका सब्जी मंडी में शराब बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तारमोहन नगर पुलिस की कार्रवाई में 161 पौवा देशी शराब जब्त

धमधा नाका सब्जी मंडी में शराब बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तारमोहन नगर पुलिस की कार्रवाई में 161 पौवा देशी शराब जब्त, कीमत ₹15,100 नशे के खिलाफ दुर्ग पुलिस की सख्त मुहिम को मिली सफलता-

-दुर्ग। दुर्ग पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मोहन नगर पुलिस को गुरुवार को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो आरोपियों को धर दबोचते हुए उनके कब्जे से भारी मात्रा में देशी शराब जब्त की है।दिनांक 23 अक्टूबर 2025 को थाना मोहन नगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि धमधा नाका सब्जी मंडी परिसर में कुछ व्यक्ति प्लास्टिक बोरी में शराब रखकर अवैध रूप से बिक्री के लिए ग्राहकों की तलाश कर रहे हैं। सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी मोहन नगर के नेतृत्व में पुलिस टीम रवाना हुई।

मौके पर घेराबंदी कर दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया। उनकी तलाशी लेने पर एक सफेद रंग की बोरी में रखी देशी शराब के कुल 161 पौवा (कीमत ₹15,100) बरामद किए गए।

आरोपियों को भेजा गया जेल पुलिस ने जब्त शराब को विधिवत कार्रवाई के तहत ज़ब्त कर आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 558/25 एवं 559/25, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी –

1. बजरंगी कुर्मी, उम्र 21 वर्ष, निवासी सिकोला भाठा, थाना मोहन नगर

2. कृष्णा कुमार कुर्मी, उम्र 50 वर्ष, निवासी देवार मोहल्ला सिकोला भाठा—मोहन नगर पुलिस की टीम की सराहनाइस कार्रवाई में थाना मोहन नगर पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।दुर्ग पुलिस ने बताया कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा, और ऐसे अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जाती रहेगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?