घर में ताला लगाकर गया था दशगात्र में, लौटने पर टूटा मिला ताला — दुर्ग पुलिस ने चंद घंटों में आरोपी को चोरीशुदा माल सहित किया गिरफ्तार

घर में ताला लगाकर गया था दशगात्र में, लौटने पर टूटा मिला ताला — दुर्ग पुलिस ने चंद घंटों में आरोपी को चोरीशुदा माल सहित किया गिरफ्तार

दुर्ग, 30 अक्टूबर 2025।पुलिस चौकी अंजोरा की तत्परता से एक चोरी की घटना का खुलासा महज़ कुछ घंटों में कर लिया गया। आरोपी को चोरीशुदा माल और वाहन सहित गिरफ्तार किया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम महमरा बांधपारा निवासी विक्की सेन पिता स्व. निरंजन सेन ने पुलिस चौकी अंजोरा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह 23 अक्टूबर को अपने परिवार सहित दशगात्र कार्यक्रम में पाटन गया था।

जब 29 अक्टूबर को लौटकर घर पहुंचा, तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है और अज्ञात चोर नगदी ₹1,000 व एक सैमसंग मोबाइल (₹1,500) चोरी कर ले गया है।शिकायत पर चौकी अंजोरा पुलिस ने अपराध क्रमांक 524/2025 धारा 331(3), 306 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पप्पू होटल के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा, जिसकी कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने चोरी की घटना को स्वीकार किया।

आरोपी ने बताया कि वह दीवार फांदकर घर में घुसा, ताला तोड़कर चोरी की, और लोगों की आहट सुनकर महिंद्रा अल्फा प्लस वाहन क्रमांक CG 04 QB 2166 से भाग गया।आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने शिवनाथ नदी ब्रिज के नीचे से वाहन, चोरीशुदा मोबाइल, नगदी व चोरी में प्रयुक्त लोहे की रॉड बरामद की।गिरफ्तार आरोपी की पहचान दीपक वर्मा उर्फ जीतू पिता नकुल वर्मा, उम्र 27 वर्ष, निवासी शीतलापारा रायपुर (ग.) हाल शांति नगर, देवांगन के किराये के मकान, थाना मोहननगर जिला दुर्ग के रूप में हुई है। आरोपी पहले भी चोरी के दो मामलों में थाना पुलगांव पुलिस से गिरफ्तार हो चुका है।

पुलिस ने आरोपी से कुल ₹3,02,500/- की संपत्ति (वाहन, मोबाइल, नगदी व रॉड) बरामद की है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी अंजोरा उनि खेलन सिंह साहू, प्र.आर. राकेश सिंह, प्र.आर. सूरज पांडेय, आर. रोमनाथ विश्वकर्मा, संजय निर्मलकर एवं राजकिरण ठाकुर की अहम भूमिका रही।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?