शातिर महाठग पंचराम निषाद गिरफ्तार, जांजगीर सायबर टीम को बड़ी सफलता कई जिलों में ठगी और चोरी की वारदातों का हुआ खुलासा

शातिर महाठग पंचराम निषाद गिरफ्तार, जांजगीर सायबर टीम को बड़ी सफलताकई जिलों में ठगी और चोरी की वारदातों का हुआ खुलासा

: जांजगीर -चांपा पुलिस की सायबर टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे शातिर महाठग पंचराम निषाद उर्फ पंचू (37 वर्ष) को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी ने जांजगीर-चांपा सहित दुर्ग, बलौदा बाजार, धमतरी और बालोद जिलों में कई ठगी और चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था।सायबर टीम ने 250 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपी की पहचान की और तकनीकी विश्लेषण व मुखबिर की सूचना के आधार पर सरायपाली (महासमुंद) से उसे गिरफ्तार किया।

आरोपी से सोना-चांदी के जेवर, एक स्कूटी और मोबाइल सहित कुल ₹5.19 लाख की संपत्ति बरामद हुई है।आरोपी कम दाम में छड़, सीमेंट और ईंट बेचने का झांसा देकर लोगों को ठगता था। मौका मिलने पर घरों से सोना-चांदी के जेवर और नगदी चोरी कर फरार हो जाता था। पूछताछ में आरोपी ने जांजगीर के नवागढ़, बिर्रा सहित अन्य जिलों में अपराध करना स्वीकार किया है।यह कार्रवाई एएसपी उमेश कश्यप के मार्गदर्शन एवं सायबर प्रभारी निरीक्षक सागर पाठक के नेतृत्व में की गई। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय (IPS) ने पूरी टीम की प्रशंसा करते हुए पुरस्कार की घोषणा की है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?