85 लाख के गबन में एक और आरोपी गिरफ्तार — अब तक 10 आरोपी पुलिस गिरफ्त में

85 लाख के गबन में एक और आरोपी गिरफ्तार — अब तक 10 आरोपी पुलिस गिरफ्त में

दुर्ग। थाना पुलगांव। दिनांक 12 नवंबर 2025। ईसाफ स्माल फाइनेंस बैंक में हुए 85 लाख रुपये के गबन मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इससे पहले इस प्रकरण में 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका था, जबकि अब तक कुल 10 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं।थाना पुलगांव पुलिस के अनुसार, आवेदक मोहित देशमुख, क्षेत्रीय प्रबंधक ईसाफ स्माल फाइनेंस बैंक शाखा दुर्ग ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि हिरन बाई साहू, ग्राम चन्द्रखुरी सहित अन्य 239 ग्राहकों से बैंक लोन के रूप में ली गई कुल राशि लगभग ₹85 लाख बैंक में जमा नहीं की गई।

जब बैंक द्वारा ऋण ग्राहकों से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि वे रकम पहले ही बैंक के संग्रह कर्मचारियों को जमा कर चुके हैं।जांच में सामने आया कि संग्रह कर्मचारियों ने ग्राहकों से ली गई ₹84,98,940 की राशि अपने निजी उपयोग में खर्च कर गबन कर लिया। इस पर थाना पुलगांव में अपराध क्रमांक 546/2025 धारा 420, 409, 120-बी भादवि के तहत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई।पुलिस ने अब तक 06 आरोपियों को 10 नवंबर को तथा 03 आरोपियों को 11 नवंबर को गिरफ्तार किया था।

आज पुलिस ने एक और आरोपी हरीश पोया (उम्र 28 वर्ष), निवासी चिनौरी, थाना चारामा, जिला कांकेर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।थाना पुलगांव पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य संबंधित व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है और आगे और गिरफ्तारियां संभव हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?