भिलाई: समाजसेवी इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ द्वारा पुत्र के जन्मदिन पर कंबल वितरण, कॉलोनी में दिखा सेवा का भाव समाजसेवी, हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी के डायरेक्टर एवं सर्व समाज कल्याण समिति भिलाई के अध्यक्ष श्री इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ जी ने अपने सुपुत्र यशदीप सिंह के जन्मदिन पर सेवा कार्य को प्राथमिकता देते हुए आशा दीप कॉलोनी, केम्प-2 शारदापारा में घर-घर जाकर कंबल वितरण किया।
ठंडी के मौसम में जरूरतमंद परिवारों को कंबल मिलने से लोगों के चेहरे खिल उठे।कार्यक्रम के दौरान श्री इंद्रजीत सिंह ने कॉलोनी के सभी परिवारों से मुलाकात कर बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया और उनका हालचाल जाना। उन्होंने आश्वस्त किया कि समिति हर समय सहायता के लिए तत्पर रहेगी और समाज हित के कार्य भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे।
इस अवसर पर श्री मलकीत सिंह, श्री निर्मल सिंह, श्री जोगा राव, सोम सिंह, श्री अनिल चौधरी, श्री शाहनवाज कुरैशी, नवीन साहू, मंटू, अखिलेश तिवारी, सचिन, डॉ. हरजिंदर सिंह, वाजिद अंसारी, सुनील यादव, रमन, इंदरजीत सिंह चिंटू, गुरप्रीत सिंह सहित समिति के पदाधिकारी, सदस्य एवं स्थानीय निवासी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
