कर्तव्य के बाद भी सुरक्षा का भरोसा: शहीद आरक्षक के परिवार को 1 करोड़ की सहायता

कर्तव्य के बाद भी सुरक्षा का भरोसा: शहीद आरक्षक के परिवार को 1 करोड़ की सहायता पुलिस सैलरी पैकेज से मिला संबल, एसबीआई ने सौंपा 1 करोड़ रुपये का चेक

दुर्ग/22 दिसंबर 2025। दुर्ग पुलिस के आरक्षक स्वर्गीय विक्रम सिंह के परिवार को पुलिस सैलरी पैकेज (पी.एस.पी.) के अंतर्गत सकल बीमा कवरेज (एम.ओ.यू.) का लाभ मिला। तालाब में डूबने से हुई दुर्घटना में असामयिक निधन के बाद आरक्षक की नामिनी माता श्रीमती सरोज ठाकुर को ₹1 करोड़ की सहायता राशि का चेक सौंपा गया।

यह चेक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल, भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक रूपक मंडल (सेक्टर-01, भिलाई) तथा एसबीआई शाखा आदर्श नगर, दुर्ग की शाखा प्रबंधक विनिता कोसरिया द्वारा प्रदान किया गया। आरक्षक क्र. 776 विक्रम सिंह, जिला पुलिस बल दुर्ग में पदस्थ थे। उनका दिनांक 04.05.2025 को दुर्घटना में निधन हो गया था।

पुलिस विभाग और एसबीआई के बीच हुए एम.ओ.यू. के तहत पुलिस सैलरी पैकेज में यह प्रावधान है कि दुर्घटना से मृत्यु, स्थायी पूर्ण विकलांगता अथवा स्थायी आंशिक विकलांगता की स्थिति में नामिनी को निर्धारित बीमा राशि प्रदान की जाएगी।इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि यह पैकेज पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों के लिए आर्थिक सुरक्षा का मजबूत कवच है, जो कठिन समय में भरोसा और संबल देता है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?