दुर्ग पुलिस की विशेष अभियान कार्यवाहीऑपरेशन सुरक्षा व विश्वास के तहत दुर्ग पुलिस की कार्यवाही
दुर्ग पुलिस द्वारा ऑपरेशन सुरक्षा व विश्वास के अंतर्गत अवैध हथियार, नशे के सामान एवं बाहरी संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध एक विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत थाना वैशाली नगर क्षेत्र की निचली बस्तियों, अटल आवास, बॉम्बे आवास एवं आसपास के क्षेत्रों में चेकिंग की गई।
मुख्य बिंदु:राजपत्रित अधिकारी के नेतृत्व में 44 अधिकारियों एवं जवानों द्वारा की गई चेकिंग।चेकिंग कार्यवाही सुबह 5:00 बजे से शुरू की गई।संदिग्ध व्यक्तियों, अवैध हथियार और नशे की सामग्री रखने वालों के खिलाफ सघन तलाशी ली गई।कार्यवाही की विशेषताएँ:दिनांक 26.01.2026 को दुर्ग पुलिस द्वारा “ऑपरेशन विश्वास” अभियान के तहत विशेष अभियान चलाया जाएगा।
अभियान के दौरान वैशाली नगर थाना क्षेत्र के जवाहर नगर स्थित अटल आवास और बॉम्बे आवास के लगभग 90 मकानों में संदिग्ध व्यक्तियों, अवैध हथियारों और नशे की सामग्री के लिए चेकिंग की गई।कुल 44 से अधिक अधिकारी और कर्मियों की टीम ने अभियान में हिस्सा लिया।मकानों की तलाशी ली गई और निवासियों के पहचान पत्रों की जांच की गई।
संदिग्ध पाए गए 18 व्यक्तियों के फिंगर प्रिंट लिए गए, और उनका सत्यापन नेफ़िस (NEFIS) के माध्यम से किया जाएगा।अभियान के दौरान अटल आवास में खड़ी लगभग 45 वाहनों की जांच की गई।यह अभियान लगातार जारी रहेगा।दुर्ग पुलिस ने बताया कि इस तरह के अभियान से न केवल अपराधों में कमी आएगी, बल्कि क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत होगी।
