घोर नक्सल प्रभावित तुमालपाड़ में CRPF का मानवीय चेहरा

घोर नक्सल प्रभावित तुमालपाड़ में CRPF का मानवीय चेहरा

सुकमा, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की 226वीं वाहिनी ने घोर नक्सल प्रभावित तुमालपाड़ में एक निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया। इस कैंप में तुमालपाड़ गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से लगभग 172 पुरुष, महिलाएं और बच्चों ने भाग लिया।ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक दवाइयां निःशुल्क वितरित की गईं। इस अवसर पर द्वितीय कमान अधिकारी वीरेन्द्र कुमार खंतवाल और डी/226 समवाय के सहायक कमांडेंट अरविंद कुमार ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि नक्सली अपने स्वार्थ के लिए गरीब और मासूम लोगों को गुमराह कर हिंसा के रास्ते पर ले जाना चाहते हैं।

उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे नक्सलियों के बहकावे में न आएं और अपने बच्चों को शिक्षा से जोड़कर देश के विकास में सहभागी बनें। अधिकारियों ने ग्रामीणों को यह भी बताया कि केंद्र और राज्य सरकार की कई कल्याणकारी योजनाएं हैं, जिनका लाभ उठाकर वे अपने जीवन स्तर में सुधार कर सकते हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?