पूर्व बीईओ एम.के. गुप्ता का भव्य एवं भावनात्मक सम्मान समारोह आयोजित

पूर्व बीईओ एम.के. गुप्ता का भव्य एवं भावनात्मक सम्मान समारोह आयोजित

पंडरिया। विकासखंड शिक्षा कार्यालय पंडरिया में शुक्रवार को पूर्व विकासखंड शिक्षा अधिकारी एम.के. गुप्ता के सम्मान में भव्य एवं भावनात्मक आशीर्वाद एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन शैक्षिक समन्वयक संघ पंडरिया द्वारा विकासखंड शिक्षा अधिकारी दीपक ठाकुर के मार्गदर्शन में बीआरसीसी भवन में किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

इसके बाद सीएसी संघ के अध्यक्ष एस.पी. डडसेना ने अपने संबोधन में श्री गुप्ता के सरल, सहज, मिलनसार एवं कुशल प्रशासनिक व्यक्तित्व की सराहना करते हुए उनके कार्यकाल की उपलब्धियों को याद किया।सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी कैलाश साहू तथा खंड स्रोत समन्वयक राममुरारी यादव ने श्री गुप्ता के सफल नेतृत्व, प्रशासनिक दक्षता और शिक्षा क्षेत्र में उनके योगदान की प्रशंसा की। उन्होंने उनके साथ कार्य करने के अनुभव साझा करते हुए दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

विकासखंड शिक्षा अधिकारी दीपक ठाकुर ने कहा कि श्री एम.के. गुप्ता का मार्गदर्शन, कार्य के प्रति समर्पण और प्रशासनिक समझ सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्रोत रही है। उन्होंने उनके योगदान की सराहना करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।अपने सम्मान के अवसर पर पूर्व बीईओ एम.के. गुप्ता ने सभी शैक्षिक समन्वयकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने पंडरिया में अपने कार्यकाल के सुखद अनुभव साझा करते हुए कहा कि भविष्य में भी जब भी सहयोग की आवश्यकता होगी, वे सदैव उपलब्ध रहेंगे।

समारोह के अंत में शैक्षिक समन्वयक संघ पंडरिया द्वारा श्री एम.के. गुप्ता को स्मृति चिन्ह एवं सम्मान भेंट कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में पूर्व बीआरसीसी अर्जुन चंद्रवंशी, सीएसी संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य, विकासखंड शिक्षा कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में शैक्षिक समन्वयक उपस्थित रहे।

सभी के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?