खुर्सीडीह व खुरसुल में देवी जस गायन एवं झांकी प्रतियोगिता संपन्न नशा रूपी महिषासुर के वध का लिया संकल्प – विधायक ललित चंद्राकर

खुर्सीडीह व खुरसुल में देवी जस गायन एवं झांकी प्रतियोगिता संपन्ननशा रूपी महिषासुर के वध का लिया संकल्प – विधायक ललित चंद्राकर

दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खुर्सीडीह एवं खुरसुल में आयोजित दो दिवसीय देवी जस गायन एवं झांकी प्रतियोगिता धार्मिक श्रद्धा और सांस्कृतिक उल्लास के साथ संपन्न हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री ललित चंद्राकर शामिल हुए। उन्होंने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।इस अवसर पर अंचल की ख्यातिप्राप्त मंडलियों ने महिषासुर वध, शुभ-निशुंभ वध एवं द्रौपदी चीरहरण जैसे पौराणिक प्रसंगों की भावपूर्ण व आकर्षक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री चंद्राकर ने कहा कि देवी जस गायन एवं झांकी प्रतियोगिता हमारी संस्कृति और परंपरा को सहेजने व आगे बढ़ाने का सशक्त माध्यम है। जस झांकी के माध्यम से देवी की महिमा का यशगान होता है, जिससे समाज को सदाचार, सद्गुण और सकारात्मक जीवन मूल्यों की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि आज समाज को अज्ञानता, अंधकार और नशा रूपी महिषासुर से मुक्त करने की आवश्यकता है।उन्होंने आगे कहा कि समाज में चारों ओर नशा रूपी जहर फैल रहा है, जिससे कई परिवार और युवा प्रभावित हो रहे हैं।

जहां नशा नहीं, वहीं सुख, समृद्धि और शांति का वास होता है। उन्होंने सभी से नशा त्याग कर आत्मनिर्भर, संस्कारित और खुशहाल जीवन जीने का आह्वान किया।अंत में श्री चंद्राकर ने माता रानी से सभी के जीवन में सुख-समृद्धि, सत्भावना, विश्वास और जगत कल्याण की कामना की तथा ग्रामवासियों द्वारा कार्यक्रम में आमंत्रण के लिए आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से दुर्ग जिला पंचायत सभापति सुश्री प्रिया साहू, सरपंच संघ अध्यक्ष ओमेश्वर राजू यादव, सरपंच गायत्री साहू सहित सागर दुबे, किशोर पटेल, टिकेश्वर यादव, थावेंद्र यादव, मनोज सिन्हा, शैलेन्द्र साहू, गजेंद्र साहू, दीपक साहू, देवशरण साहू, बीरेंद्र कुमार दुबे, ओंकार साहू, जनक लाल साहू, परशुराम साहू, उदयराम साहू, बिसनाथ साहू, लोकनाथ साहू, पंचराम साहू, बलदाऊ राम साहू, गणपत जांगड़े, नेहा साहू, कुसुम ठाकुर, तीरथ ठाकुर, गजरा जांगड़े सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?