दुर्ग । थाना मोहन नगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारत–पाकिस्तान टी-20 क्रिकेट मैच पर अवैध ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से नगदी, मोबाइल फोन और लैपटॉप सहित लगभग 2.62 लाख रुपए की सामग्री जब्त की है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।मुखबिर सूचना पर घेराबंदी पुलिस के अनुसार 16 फरवरी 2026 को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्रीन चौक स्थित एक मकान में भारत–पाकिस्तान टी-20 मैच पर ऑनलाइन सट्टा चल रहा है । सूचना
मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर दबिश दी।मौके पर मौजूद व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ और तलाशी ली गई, जिसमें मोबाइल और लैपटॉप के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा संचालन की पुष्टि हुई। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर थाना मोहन नगर में अपराध क्रमांक 133/2026 दर्ज किया गया।इन धाराओं के तहत मामला दर्जआरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 4, 6, 7 तथा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 112(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें विधिवत गिरफ्तार किया गया।आरोपी कौन-कौनगिरफ्तार आरोपियों मेंसुरेन्द्र सुलाखे उर्फ मोनू (28), ग्रीन चौकअंकित सोनी (29), अहमद नगर कैम्प 01, भिलाईचन्द्रप्रकाश पजेल उर्फ सोनू (29), मरारपाराराजा सोनकर (34), शिवपाराडोमन पटेल (28), मरारपाराशामिल हैं।जब्त सामग्रीपुलिस ने मौके से01 लैपटॉप17 मोबाइल फोननगदी ₹1,34,000जब्त की है, जिसकी कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹2,62,500 बताई गई है।आर्थिक लाभ के लिए चला रहे थे सट्टापुलिस के अनुसार आरोपी क्रिकेट मैच के दौरान अवैध रूप से ऑनलाइन सट्टा लगवाकर आर्थिक लाभ अर्जित कर रहे थे।
पुलिस की अपीलदुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के जुआ, सट्टा या अवैध गतिविधियों में शामिल न हों। ऐसी जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
