दुर्ग में 11 मार्च को महिला आयोग की महा जनसुनवाई, 113 मामलों की होगी सुनवाई

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा दुर्ग में महा जनसुनवाई का आयोजन किया जा रहा है। यह जनसुनवाई 11 मार्च को दुर्ग के जिला महिला एवं बाल विकास विभाग परिसर स्थित प्रेरणा सभाकक्ष में आयोजित होगी।आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक के नेतृत्व में होने वाली इस महा जनसुनवाई में दुर्ग संभाग के सात जिलों के कुल 113 प्रकरणों की सुनवाई की जाएगी।इन मामलों में दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, राजनांदगांव, कबीरधाम, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिलों के प्रकरण शामिल हैं।

महा जनसुनवाई सुबह 10 बजे से शुरू होगी। जिन आवेदकों के मामले सूचीबद्ध हैं, उनका स्वयं उपस्थित होना अनिवार्य रहेगा। वहीं जो महिलाएं अब तक आवेदन नहीं कर पाई हैं, वे भी सुनवाई स्थल पर पहुंचकर अपना नया आवेदन प्रस्तुत कर सकती हैं।

आयोग के अनुसार पिछले साढ़े पाँच वर्षों में प्रदेश के विभिन्न जिलों में करीब 370 जनसुनवाई आयोजित की जा चुकी हैं, जिनमें बड़ी संख्या में महिलाओं को राहत और न्याय मिला है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?