खैरझिटी पुराना संकुल में हर्षोल्लास से मनाया गया होली मिलन समारोह

खैरझिटी पुराना संकुल में हर्षोल्लास से मनाया गया होली मिलन समारोह

कबीरधाम/ देशमुख सर बने प्रधान पाठक, डॉ. लवकेश पाण्डेय को पीएचडी की उपाधि पर मिला सम्मान

खैरझिटी पुराना संकुल खैरझिटी पुराना में होली मिलन समारोह हर्षोल्लास और आपसी सौहार्द के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षकों द्वारा एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर की गई, जिससे पूरे परिसर में रंगों की उमंग और खुशियों का माहौल बन गया।इस अवसर पर गांगपुर पूर्व माध्यमिक शाला के देशमुख सर को प्रधान पाठक बनाए जाने पर संकुल परिवार की ओर से उनका अभिनंदन किया गया। शिक्षकों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी और उनके नेतृत्व में विद्यालय के सर्वांगीण विकास की कामना की।

इसी क्रम में गांगपुर पूर्व माध्यमिक शाला के डॉ. लवकेश पाण्डेय को पीएचडी की उपाधि प्राप्त करने पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। शिक्षकों ने इसे संकुल के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि उनकी सफलता क्षेत्र के लिए प्रेरणास्रोत है और इससे विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।कार्यक्रम में संकुल प्राचार्य दीपक ठाकुर ने सभी शिक्षकों को होली की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि होली का पर्व प्रेम, भाईचारे और सद्भाव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि संकुल परिवार की यही विशेषता है कि सभी शिक्षक एक परिवार की तरह कार्य करते हैं और एक-दूसरे की उपलब्धियों पर गर्व करते हैं।

उन्होंने देशमुख सर और डॉ. लवकेश पाण्डेय को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई देते हुए इसे पूरे संकुल के लिए गर्व का विषय बताया।समारोह के दौरान रंग-गुलाल के साथ मिठाइयों का वितरण किया गया और सभी ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर संकुल प्राचार्य दीपक ठाकुर, सप्रे सर, सोनी सर, मरावी सर, विशोक साहू, कृशे सर, धुर्वे सर, मरकाम सर, तामेश्वर, देवांगन मैडम सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन सामूहिक मंगलकामनाओं और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?