दुर्ग में रेलवे प्रोजेक्ट पर घमासान: अधिग्रहण को लेकर ग्रामीणों का उग्र रुख

दुर्ग में रेलवे प्रोजेक्ट पर घमासान: अधिग्रहण को लेकर ग्रामीणों का उग्र रुख

परमालकसा से धरसीवा तक प्रस्तावित रेलवे लाइन को लेकर अब विवाद और तेज हो गया है…जमीन अधिग्रहण को लेकर किसानों और प्रशासन के बीच टकराव की स्थिति बनती नजर आ रही है ।

एक ओर जहां किसानों को उठाए जाने का आरोप है, वहीं दूसरी तरफ किसान अपनी शर्तों पर अड़े हुए हैं…परमालकसा से धरसीवा तक बनने वाली रेलवे लाइन परियोजना अब सवालों के घेरे में है…सूत्रों के अनुसार, जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया के दौरान कुछ किसानों को जबरन उठाए जाने का मामला सामने आया है…वहीं किसानों का साफ कहना है कि वे विकास कार्यों के विरोध में नहीं हैं…लेकिन पहले प्रशासन द्वारा किए गए वादों को पूरा किया जाए…मुआवजा, पुनर्वास और मूलभूत सुविधाओं को लेकर आश्वासन दिए गए थे, जिन पर अब तक अमल नहीं हुआ है ।

इसी को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है…किसानों का कहना है कि “पहले वादा पूरा करें, फिर जमीन ले लें”… फिलहाल, इस पूरे मामले में प्रशासन की ओर से स्पष्ट प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है…ऐसे में यह विवाद अब और गहराने की आशंका जताई जा रही है ।इलाके में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?