स्वास्थ्य विभाग द्वारा निःशुल्क चेस्ट एक्स-रे शिविर आयोजित
कवर्धा।आज दिनांक 10 अप्रैल 2026 को माननीय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी. के. तुर्रे के निर्देशानुसार एवं जिला नोडल अधिकारी (NTEP) डॉ. केशव ध्रुव तथा जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्रीमती अनुपमा तिवारी के निर्देशन एवं बीएमओ डॉ. पुरुषोत्तम राजपूत के मार्गदर्शन में ग्राम नेऊरगांव एवं ग्राम तरेगांव मैदान में स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया।शिविर के दौरान पोर्टेबल हैंड हेल्ड एक्स-रे मशीन के माध्यम से कुल 137 हितग्राहियों का चेस्ट एक्स-रे किया गया, जिसमें 59 पुरुष एवं 78 महिलाएं शामिल रहीं।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य टीबी जैसी गंभीर बीमारी की समय पर पहचान एवं रोकथाम सुनिश्चित करना है।कार्यक्रम में एसटीएस भूपेंद्र कुमार, सीएचओ मिस चमेली साहू, एक्स-रे कोऑर्डिनेटर तिजाऊ साहू सहित क्षेत्र की मितानिन बहनों की सक्रिय सहभागिता रही। साथ ही उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों को 100 दिवसीय टीबी मुक्त अभियान के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
स्वास्थ्य विभाग की इस पहल से ग्रामीणों को अपने ही क्षेत्र में निःशुल्क जांच की सुविधा मिली, जिससे लोगों में जागरूकता बढ़ी एवं स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ अधिकाधिक लोगों तक पहुंचा।
