-दुर्ग हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी सहित दो गिरफ्तार

रक्षाबंधन की देर रात चंडी मंदिर रोड पर हुए युवक देव चौधरी उर्फ धन्ना हत्याकांड का सिटी कोतवाली पुलिस ने चंद घंटों में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी कोमल ढीमर को गिरफ्तार किया है, जबकि उसके साथ शामिल एक विधि से संघर्षरत बालक को भी पुलिस ने पकड़ा है।जानकारी के अनुसार, धन्ना अपने दो दोस्तों के साथ खाना खाने के बाद मोटरसाइकिल से लौट रहा था।
सारथी मोहल्ले में चंडी मंदिर रोड पर आरोपियों ने उन्हें रोककर गाली-गलौज की। विवाद बढ़ने पर दोनों ने धारदार हथियार से धन्ना पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल धन्ना को उसके दोस्त ई-रिक्शा से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ कई संदिग्धों से पूछताछ की गई।
पुलिस की तत्परता से चंद घंटों में दोनों आरोपियों तक पहुंच गई। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त दो धारदार हथियार भी जब्त किए हैं। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।बाइट- मणिशंकर चंद्रा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दुर्ग
