सीएम विष्णु देव साय ने CBSE 10वीं के सफल विद्यार्थियों को दी बधाई, असफल छात्रों का बढ़ाया हौसला

सीएम विष्णु देव साय ने CBSE 10वीं के सफल विद्यार्थियों को दी बधाई, असफल छात्रों का बढ़ाया

रायपुर। विष्णु देव साय ने CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि यह सफलता छात्रों के निरंतर परिश्रम, अनुशासन और अटूट संकल्प का परिणाम है।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने संदेश में कहा कि विद्यार्थियों ने अपनी उपलब्धि से न केवल अपने परिवार और शिक्षकों का मान बढ़ाया है, बल्कि देश के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है।उन्होंने

उन विद्यार्थियों का भी उत्साहवर्धन किया, जिन्हें इस बार अपेक्षित सफलता नहीं मिल सकी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे छात्र निराश न हों, बल्कि धैर्य, साहस और निरंतर प्रयास के साथ आगे बढ़ते रहें। उन्होंने विश्वास जताया कि मेहनत और लगन से सफलता अवश्य मिलेगी।मुख्यमंत्री का यह संदेश विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है, जो उन्हें आगे बढ़ने और अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रोत्साहित करता है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?