महिला आरक्षण और परिसीमन पर घमासान, कांग्रेस ने मांगा स्पष्ट रुख

महिला आरक्षण और परिसीमन पर घमासान, कांग्रेस ने मांगा स्पष्ट रुख

महिला आरक्षण और परिसीमन के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने सरकार की मंशा पर सवाल उठाए हैं। दुर्ग के राजीव भवन में आयोजित इस प्रेस वार्ता में दुर्ग ग्रामीण अध्यक्ष राकेश ठाकुर और दुर्ग शहर के पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल मौजूद रहे।प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस नेताओं ने महिला आरक्षण बिल को परिसीमन से जोड़ने के फैसले पर कड़ा विरोध जताया। उनका कहना है कि यदि सरकार वास्तव में महिलाओं को सशक्त बनाना चाहती है, तो आरक्षण को सीधे और पारदर्शी तरीके से लागू किया जाना चाहिए।

नेताओं ने आरोप लगाया कि महिला आरक्षण को परिसीमन से जोड़ना एक राजनीतिक रणनीति हो सकती है, जिससे चुनावी समीकरण प्रभावित होंगे। उन्होंने कहा कि इस फैसले से संदेह की स्थिति पैदा हो रही है और कुछ राज्यों व दलों को इसका फायदा पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।

फिलहाल महिला आरक्षण और परिसीमन को लेकर सियासत तेज हो गई है, और आने वाले समय में इस पर राजनीतिक बयानबाजी और तेज होने के आसार हैं ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?