रायपुर में आज IPL का महामुकाबला, क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह
रायपुर। Shaheed Veer Narayan Singh International Cricket Stadium में आज क्रिकेट का रोमांच चरम पर रहने वाला है। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के हाईवोल्टेज मुकाबले में Royal Challengers Bengaluru और Mumbai Indians आमने-सामने होंगी। मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जिसे लेकर राजधानी समेत पूरे छत्तीसगढ़ में क्रिकेट फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।करीब 10 साल बाद रायपुर में IPL मैच आयोजित होने से खेल प्रेमियों की खुशी दोगुनी हो गई है।
खासकर स्टार खिलाड़ियों Virat Kohli और Rohit Sharma को देखने के लिए हजारों दर्शकों के स्टेडियम पहुंचने की संभावना है। मैच को लेकर युवाओं में खासा क्रेज देखने को मिल रहा है और शहर के होटल, रेस्टोरेंट और बाजारों में भी रौनक बढ़ गई है।सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाममैच को लेकर प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। स्टेडियम और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती के साथ ट्रैफिक व्यवस्था को भी विशेष रूप से मॉनिटर किया जा रहा है।स्टेडियम में प्रवेश के लिए सुरक्षा जांच को सख्त किया गया है।
दर्शकों की सुविधा के लिए पार्किंग, यातायात और एंट्री-एग्जिट रूट की अलग से व्यवस्था बनाई गई है।राजधानी में क्रिकेट का उत्सव जैसा माहौलरायपुर में सुबह से ही क्रिकेट फैंस के बीच उत्साह का माहौल है। कई प्रशंसक अपनी पसंदीदा टीमों की जर्सी पहनकर स्टेडियम पहुंचने की तैयारी में हैं। सोशल मीडिया पर भी मुकाबले को लेकर चर्चा तेज है और फैंस विराट कोहली तथा रोहित शर्मा की शानदार पारियों का इंतजार कर रहे हैं।
खेल विशेषज्ञों के अनुसार दोनों टीमों के बीच मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है, क्योंकि दोनों ही टीमों में विस्फोटक बल्लेबाजों और अनुभवी खिलाड़ियों की भरमार है।
