छत्तीसगढ़ में डायल-112 सेवा का विस्तार : अमित शाह ने 400 अत्याधुनिक वाहनों को दिखाई हरी झंडी
रायपुर, 18 मई 2026। राजधानी रायपुर के माना परेड ग्राउंड में आयोजित भव्य कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah ने छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात देते हुए 400 अत्याधुनिक डायल-112 वाहनों को हरी झंडी दिखाई। इसके साथ ही प्रदेशभर में ‘नेक्स्ट जेन CG Dial 112’ सेवा का औपचारिक विस्तार किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai भी मौजूद रहे।नई व्यवस्था का उद्देश्य प्रदेश के नागरिकों को आपातकालीन परिस्थितियों में तेज, सुरक्षित और प्रभावी सहायता उपलब्ध कराना है।
सरकार का दावा है कि इस हाई-टेक सेवा के जरिए अब ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में पुलिस सहायता पहले से अधिक तेजी से पहुंच सकेगी।हर जिले तक पहुंचेगी त्वरित सहायताप्रदेश में शुरू की गई नई डायल-112 सेवा आधुनिक तकनीक से लैस होगी। इस व्यवस्था के तहत पुलिस सहायता, मेडिकल इमरजेंसी, सड़क दुर्घटना, आगजनी और अन्य आपदाओं की स्थिति में नागरिकों को एक ही नंबर पर तत्काल मदद उपलब्ध कराई जाएगी। राज्य सरकार ने इसे “एक्के नंबर सब्बो बर” थीम के साथ लागू किया है।
अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस हैं वाहनफ्लैग ऑफ किए गए 400 डायल-112 वाहनों में जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम, हाई-रिजॉल्यूशन कैमरे, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम और त्वरित प्रतिक्रिया के लिए जरूरी उपकरण लगाए गए हैं। इन वाहनों के जरिए कंट्रोल रूम से लगातार निगरानी रखी जाएगी, जिससे घटनास्थल तक पहुंचने में लगने वाला समय कम होगा।24×7 कमांड एंड कंट्रोल सेंटर भी तैयारप्रदेश में स्मार्ट पुलिसिंग को मजबूत करने के लिए अत्याधुनिक 24×7 कमांड एंड कंट्रोल सेंटर भी स्थापित किया गया है।
यह सेंटर आपातकालीन सेवाओं के बेहतर समन्वय, रियल टाइम मॉनिटरिंग और त्वरित रिस्पॉन्स सुनिश्चित करेगा। सरकार का कहना है कि इससे कानून व्यवस्था और नागरिक सुरक्षा व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी।ग्रामीण क्षेत्रों को मिलेगा सबसे बड़ा लाभनई सेवा के विस्तार से दूरस्थ गांवों और आंतरिक क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सबसे अधिक फायदा मिलने की उम्मीद है।
अब किसी भी आपात स्थिति में लोगों को तुरंत सहायता उपलब्ध कराने के लिए आधुनिक संसाधनों से लैस वाहन हर जिले में तैनात किए जाएंगे।
