मनरेगा से दुर्ग जिले में रोजगार की नई रफ्तार, 68 हजार से अधिक श्रमिकों को मिल रहा काम

मनरेगा से दुर्ग जिले में रोजगार की नई रफ्तार, 68 हजार से अधिक श्रमिकों को मिल रहा काम

दुर्ग, छत्तीसगढ़। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत दुर्ग जिले में ग्रामीण श्रमिकों को बड़े पैमाने पर रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। जिले की ग्राम पंचायतों में चल रहे हजारों निर्माण कार्यों से ग्रामीण परिवारों को आजीविका का सहारा मिला है, वहीं जल संरक्षण और ग्रामीण विकास को भी नई गति मिल रही है।जिले में वर्तमान समय में प्रतिदिन 68 हजार 641 श्रमिक मनरेगा के विभिन्न कार्यों में रोजगार प्राप्त कर रहे हैं।

ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 3923 निर्माण कार्य संचालित हैं, जिनमें मांग के अनुसार लगातार नए श्रमिकों को भी जोड़ा जा रहा है।जनपद पंचायतवार रोजगार की स्थितिजनपद पंचायत दुर्ग में 1048 कार्यों के माध्यम से 15,227 श्रमिक कार्यरत हैं।जनपद पंचायत धमधा में 1687 कार्यों में 29,695 श्रमिक रोजगार पा रहे हैं।जनपद पंचायत पाटन में 1188 कार्यों में 23,719 श्रमिक कार्यरत हैं।24 करोड़ से अधिक की मजदूरी राशि का भुगतानमनरेगा के तहत जिले में अब तक कुल 24 करोड़ 12 लाख 53 हजार रुपये की मजदूरी राशि श्रमिकों के खातों में हस्तांतरित की जा चुकी है।

दुर्ग जनपद पंचायत में 8.99 करोड़ रुपयेधमधा में 6.69 करोड़ रुपयेपाटन में 6.28 करोड़ रुपयेअन्य क्रियान्वयन एजेंसियों के माध्यम से 2.14 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है।प्रशासन द्वारा मजदूरी राशि सीधे बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से भेजी जा रही है, जिससे भुगतान प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और सुगम बनी है।जल संरक्षण और ग्रामीण विकास पर फोकसग्रामीण क्षेत्रों में वर्तमान में अमृत सरोवर निर्माण, नवीन तालाब, तालाब गहरीकरण, डबरी निर्माण, वाटर हार्वेस्टिंग टैंक, कच्ची सिंचाई नाली सहित कई मजदूरी मूलक कार्य प्राथमिकता से कराए जा रहे हैं।

इन कार्यों से जहां ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर रोजगार मिल रहा है, वहीं जल संरक्षण और भू-जल संवर्धन को भी मजबूती मिल रही है।प्रशासन चला रहा विशेष अभियानकलेक्टर अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत दुर्ग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बजरंग कुमार दुबे के निर्देशन में सभी ग्राम पंचायतों में जॉब कार्डधारियों को लगातार रोजगार उपलब्ध कराने विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि श्रमिकों की मांग के अनुसार तत्काल कार्य उपलब्ध कराया जाए और कार्यों की नियमित निगरानी सुनिश्चित हो।

2418.86 लाख रुपये के नए निर्माण कार्य स्वीकृतवर्ष 2026-27 के लिए जिले में बड़े पैमाने पर नए मजदूरी मूलक निर्माण कार्य स्वीकृत किए गए हैं।दुर्ग जनपद में 73 कार्यों के लिए 587.41 लाख रुपयेधमधा में 61 कार्यों के लिए 475.17 लाख रुपयेपाटन में 154 कार्यों के लिए 1356.28 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।इस प्रकार जिले में कुल 288 निर्माण कार्यों के लिए 2418.86 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है।मुख्य कार्यपालन अधिकारी बजरंग कुमार दुबे ने बताया कि आगामी दिनों में मांग के अनुसार श्रमिकों की संख्या और बढ़ाई जाएगी।

मनरेगा के माध्यम से रोजगार सृजन के साथ-साथ स्थायी परिसंपत्तियों का निर्माण किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था, कृषि और जल संरक्षण को दीर्घकालिक लाभ मिलेगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?