राजभवन में “सेवा सरिता” दस्तावेज का विमोचन, राज्यपाल ने की सराहना

राजभवन में “सेवा सरिता” दस्तावेज का विमोचन, राज्यपाल ने की सराहना

रायपुर।रामेन डेका द्वारा राजभवन में “सेवा सरिता” दस्तावेज का विमोचन किया गया। यह दस्तावेज दिलीप ठाकुर के 30 वर्षों के सेवा, सामाजिक एवं रचनात्मक कार्यों का संग्रहित लेखा-जोखा है।दिलीप ठाकुर, ओम सत्यम शिक्षण एवं जन विकास समिति के सचिव तथा जिला चिकित्सालय की जीवन दीप समिति के आजीवन सदस्य हैं। उनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों एवं जनसेवा से जुड़े दस्तावेजों को “सेवा सरिता” नामक संग्रह में संकलित किया गया है।

राजभवन में आयोजित विमोचन कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल श्री रामेन डेका ने दस्तावेज का अवलोकन किया तथा इसकी सराहना की। उन्होंने इस संग्रह को राजभवन की लाइब्रेरी में रखने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष सीता राम ठाकुर भी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल एवं दिलीप ठाकुर के बीच विभिन्न सामाजिक एवं जनहित विषयों पर सार्थक चर्चा भी हुई।

इस उपलब्धि पर श्री सत्य साईं सेवा समिति, राजपूत क्षत्रिय महासभा 1282, जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों एवं कर्मचारियों तथा सत्यम शिवम सुंदरम समिति द्वारा दिलीप ठाकुर को बधाई एवं शुभकामनाएं दी

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?