दीपक नगर वार्ड में 36 लाख के विकास कार्यों का भूमि पूजन

दीपक नगर वार्ड में 36 लाख के विकास कार्यों का भूमि पूजन

दुर्ग, 26 मई। नगर पालिक निगम दुर्ग के अंतर्गत दीपक नगर वार्ड क्रमांक 23 में नागरिक सुविधाओं के विस्तार और अधोसंरचना विकास को लेकर विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम में महापौर अलका बाघमार ने सभापति श्याम शर्मा एवं लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर की उपस्थिति में लगभग 36 लाख रुपये की लागत से सड़क और नाली निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया।भूमि पूजन के तहत सड़क नंबर 1 एवं 2 सहित अन्य स्थानों पर 17.50 लाख रुपये की लागत से नाली निर्माण कार्य कराया जाएगा।

वहीं सड़क नंबर 4 स्थित अनुप गटागट के सामने 9.66 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड निर्माण तथा सड़क नंबर 6 में 8.50 लाख रुपये की लागत से नाली निर्माण कार्य किए जाएंगे। इन कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था बेहतर होगी और आवागमन में सुविधा मिलेगी।इस अवसर पर महापौर अलका बाघमार ने कहा कि नगर निगम द्वारा सभी वार्डों में चरणबद्ध तरीके से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। नागरिकों को बेहतर सड़क, नाली और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना निगम प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि बरसात से पहले जल निकासी व्यवस्था को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है ताकि जलभराव जैसी समस्याओं से लोगों को राहत मिल सके।

उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश भी दिए।कार्यक्रम में ज्ञानेश्वर ताम्रकर, शेखर चंद्राकर, वार्ड पार्षद मनोज सोनी, रंजीता पाटिल, लोकेश्वरी ठाकुर, युवराज कुंजाम, मनीष कोठारी, पूर्व पार्षद मीना सिंह, विजय जलकारे, अरुण सिंह, कार्यपालन अभियंता मोहम्मद सलीम सिद्दीकी, सहायक अभियंता संजय ठाकुर, उप अभियंता अर्पणा मिश्रा सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?