17वीं राज्य स्तरीय वुशु चैंपियनशिप में दुर्ग के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, जीते स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक

17वीं राज्य स्तरीय वुशु चैंपियनशिप में दुर्ग के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, जीते स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक

दुर्ग। सेंट विंसेंट पैलोटी स्कूल, डोंगरगढ़ में आयोजित 17वीं राज्य स्तरीय वुशु चैंपियनशिप प्रतियोगिता में दुर्ग जिले के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विभिन्न वर्गों में पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।प्रतियोगिता में दुर्ग जिले में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने वजन वर्ग में दमदार प्रदर्शन किया। बालिका सीनियर वर्ग के 75 किलोग्राम वजन समूह में कु. निधि कनौजिया ने स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं सीनियर बालक वर्ग के 55 किलोग्राम वजन समूह में विपिन दहाते ने रजत पदक जीता।

जूनियर वर्ग में 50 किलोग्राम वजन समूह के हिमांश छिब्बर, 75 किलोग्राम वर्ग के तरनवीर सिंह ढींगरा तथा 60 किलोग्राम वर्ग के अविश मनरल ने रजत पदक प्राप्त किए। इसके अलावा सब-जूनियर बालिका वर्ग के 45 किलोग्राम वजन समूह में कु. लोकांक्षी सिन्हा ने कांस्य पदक अपने नाम किया।खिलाड़ियों की इस उल्लेखनीय सफलता पर उनके प्रशिक्षक रामकुमार पांडे तथा वार्ड पार्षद अरुण सिंह ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत और समर्पण का परिणाम है कि दुर्ग जिले को राज्य स्तर पर गौरव प्राप्त हो रहा है।

साथ ही भविष्य में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए खिलाड़ियों को प्रेरित किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?