ऑपरेशन विश्वास के तहत नगपुरा पुलिस की कार्रवाई, अवैध शराब बेचते दो आरोपी गिरफ्तार

ऑपरेशन विश्वास के तहत नगपुरा पुलिस की कार्रवाई, अवैध शराब बेचते दो आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग, 12 जून 2026। दुर्ग पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन विश्वास” के तहत चौकी नगपुरा पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 78 पौवा देशी मदिरा मसाला और बिक्री की नकदी बरामद की है। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 8,500 रुपये आंकी गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 11 जून की रात मुखबिर की सूचना पर चौकी नगपुरा पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर कार्रवाई की। पहले मामले में खुर्सीडीह गौठान के पास अवैध रूप से शराब बेच रहे गोपी पारधी (21 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 35 पौवा देशी मदिरा मसाला तथा 200 रुपये बिक्री रकम जब्त की गई। इस मामले में आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज किया गया।वहीं दूसरे मामले में पारधीपारा खुर्सीडीह में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मानसी पारधी (30 वर्ष) को अवैध शराब बिक्री करते पकड़ा।

उसके कब्जे से 43 पौवा देशी मदिरा मसाला और 250 रुपये बिक्री रकम बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ भी आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी अवैध रूप से शराब का संग्रहण और बिक्री कर आर्थिक लाभ अर्जित कर रहे थे। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक खेलन साहू, प्रधान आरक्षक महेश देवांगन, आरक्षक रितेश यादव, वेदप्रकाश साहू, राजेश्वर ठाकुर, महेंद्र साहू, उत्तम सोनवानी तथा महिला आरक्षक हेमलता ठाकुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध शराब, नशे और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।

पुलिस ने कहा कि नशे से जुड़े अपराधों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?