बलौदाबाजार को 3.47 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, मंत्री टंकराम वर्मा ने किया भूमिपूजन-लोकार्पण
रायपुर, 12 जून 2026। छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने बलौदाबाजार नगर पालिका क्षेत्र को करीब 3.47 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने 3.35 करोड़ रुपये की लागत वाले विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया तथा दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए 12.32 लाख रुपये की लागत से निर्मित रैन बसेरा का लोकार्पण किया।नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की शुरुआत की गई।
वार्ड क्रमांक 16 में 56.86 लाख रुपये की लागत से 12 राहत शिविरों तथा वार्ड क्रमांक 12 में 60.25 लाख रुपये की लागत से 10 राहत शिविरों के निर्माण का भूमिपूजन किया गया। वहीं वार्ड क्रमांक 17 में 61.44 लाख रुपये की लागत से मुक्तिधाम के उन्नयन एवं जीर्णोद्धार कार्य की आधारशिला रखी गई।इसके अलावा अधिसंरचना एवं पर्यावरण निधि के अंतर्गत 1.17 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न वार्डों में 10 विकास कार्य कराए जाएंगे। शहरवासियों को बेहतर पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने के लिए 40.72 लाख रुपये की लागत से पाइपलाइन विस्तार कार्य भी शुरू किया गया है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि राज्य सरकार विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए गांव और शहर दोनों क्षेत्रों में तेजी से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ युवाओं, महिलाओं, किसानों और बुजुर्गों सहित सभी वर्गों को मिल रहा है।कार्यक्रम के बाद मंत्री वर्मा ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए एक डबरी की मेढ़ पर आंवले तथा जनपद पंचायत कार्यालय परिसर में नीम का पौधा रोपा।
इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन, जनपद अध्यक्ष सुलोचना यादव सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं नागरिक उपस्थित
