वाशिंग पाउडर की आड़ में चल रही थी अवैध गुटखा फैक्ट्री, संचालक फरार

दुर्ग जिले के जेवरा क्षेत्र में अवैध गुटखा निर्माण के बड़े कारोबार का खुलासा हुआ है। फैक्ट्री में छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में गुटखा बनाने का कच्चा माल, मशीनें और अन्य सामग्री बरामद की गई है। कार्रवाई के बाद से फैक्ट्री संचालक फरार बताया जा रहा है।जानकारी के अनुसार फैक्ट्री मालिक मोहम्मद मुस्तफा ने अपनी फैक्ट्री उत्तर प्रदेश के उन्नाव निवासी सानू पिता मोहम्मद शफीक को वाशिंग पाउडर निर्माण के नाम पर किराए पर दी थी।

किरायेदार ने फैक्ट्री के भीतर अवैध रूप से गुटखा निर्माण का कारोबार शुरू कर दिया।बताया जा रहा है कि पिछले लगभग 25 दिनों से फैक्ट्री बंद थी। हाल ही में फैक्ट्री खुलने पर वहां तैनात गार्ड को गतिविधियां संदिग्ध लगीं, जिसके बाद उसने फैक्ट्री मालिक को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर जब फैक्ट्री की जांच की गई तो अंदर अवैध गुटखा निर्माण का पूरा सेटअप देखकर सभी के होश उड़ गए।

सूचना मिलने पर संबंधित विभाग और पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए मशीनें, रॉ मैटेरियल और अन्य सामग्री जब्त कर ली। मामले में फैक्ट्री मालिक ने स्वयं थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।पुलिस फरार आरोपी सानू की तलाश में जुटी हुई है।

जांच एजेंसियां यह भी पता लगा रही हैं कि अवैध गुटखे का नेटवर्क किन-किन क्षेत्रों तक फैला हुआ था और इसके पीछे अन्य कौन लोग शामिल हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?