क्रीड़ा भारती द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में ग्यारह स्थानों पर सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन

क्रीड़ा भारती द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में ग्यारह स्थानों पर सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन

स्वस्थ एवं विकसित भारत का लिया संकल्प

कवर्धा.अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर क्रीड़ा भारती द्वारा जिले के ग्यारह स्थानों में स्वस्थ भारत की भावना के साथ सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रमों के आयोजन किए गए। कार्यक्रमों में क्रीड़ा भारती के कार्यकर्ताओं के साथ साथ युवाओं, महिलाओं एवं नागरिकों ने बड़ी संख्या में सहभागिता कर योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।

कवर्धा जिले में सुधा वाटिका, कैलाश नगर, कचहरी पारा, श्री राम जिम, विवेकानन्द क्रीड़ा केंद्र बोड़ला सहित ग्यारह विभिन्न कार्यक्रमों का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात प्रशिक्षित योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने प्राणायाम, सूर्य नमस्कार एवं विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया।क्रीड़ा भारती के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य जसविंदर बग्गा ने बताया कि योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर है, जिसने आज पूरी दुनिया को स्वस्थ जीवन जीने की राह दिखाई है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रयासों से संयुक्त राष्ट्र द्वारा 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मान्यता मिलने के बाद योग एक वैश्विक जनआंदोलन बन चुका है। योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के संतुलन का माध्यम है।उन्होंने सभी नागरिकों से अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है, तनाव कम होता है और समाज स्वस्थ एवं सशक्त बनता है।

इन आयोजनों के सफल क्रियान्वयन में क्रीड़ा भारती के गिरीश चंद्रवंशी, दीपक ठाकुर, संजय तिवारी, रमन सिंह, निखिल वर्मा, संगीता साहू, नितिन रूसिया, राजेश चंद्रवंशी, मोहन कश्यप, बृजेश चंद्रवंशी, अमित पाण्डे ने सक्रिय भूमिका निभाई.कार्यक्रमों के अंत में सभी प्रतिभागियों ने नियमित योग करने तथा परिवार एवं समाज में योग के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?