बाबा रामदेव जी के जन्मोत्सव पर संगीतमय सुंदरकांड का आयोजन सैकड़ों धर्मप्रेमियों ने भजनों के साथ किया सुंदरकांड का पाठ
दुर्ग। भाद्रपद माह में भगवान द्वारकाधीश के अवतार बाबा रामदेव जी के जन्मोत्सव के अवसर पर गंजपारा स्थित बाबा रामदेव मंदिर में 12 से 22 सितंबर तक विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में सात दिवसीय श्री देवी भागवत कथा के समापन के बाद रविवार को मंदिर परिसर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी श्रद्धालु शामिल हुए।
मंदिर समिति के अध्यक्ष पंकज राठी ने बताया कि रविवार रात 8 बजे से आयोजित संगीतमय सुंदरकांड पाठ में महाराष्ट्र के आमगांव से पहुंचे भोले के दीवाने ग्रुप ने मधुर भजनों एवं संगीत के साथ सुंदरकांड का पाठ कराया। भजनों की प्रस्तुति के दौरान श्रद्धालु भक्तिभाव में झूमते नजर आए और तालियों के साथ सुंदरकांड पाठ में सहभागिता की।सात दिवसीय देवी भागवत कथा एवं सुंदरकांड पाठ के दौरान माहेश्वरी युवा मंडल के सदस्यों द्वारा प्रतिदिन धर्मप्रेमियों के लिए अलग-अलग प्रकार के स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई।
समिति के दिनेश टावरी ने बताया कि मंगलवार, एकादशी के अवसर पर बाबा रामदेव जी की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा गंजपारा स्थित रामदेव मंदिर से प्रारंभ होकर शनिचरी बाजार, गांधी चौक, तमेरपारा एवं इंदिरा मार्केट होते हुए पुनः रामदेव मंदिर पहुंचेगी, जहां शोभायात्रा का विश्राम होगा। इसके पश्चात भक्तों को प्रसादी का वितरण किया जाएगा। शोभायात्रा में बाजा, घोड़ा-बग्गी, रथ, आकर्षक झांकियां एवं विभिन्न भजन मंडलियां शामिल होंगी।
कार्यक्रम में अरुण वोरा, आर.एन. वर्मा, चतुर्भुज राठी, कुलेश्वर साहू, सुरेश गुप्ता, मुरारी भूतड़ा, रणछोर भूतड़ा, छगन चांडक, नरेंद्र राठी, मनोज राठी, मनोज गुप्ता, विनय मिश्रा, दिनेश शर्मा, सुरेंद्र राठी, रामदेव टावरी, आलोक चांडक, हेमंत टावरी, पंकज पुरुषोत्तम गांधी, पं. बिरेंद्र चतुर्वेदी, पं. प्रशांत कुमार, डॉ. शंकर दम्मानी, जगदीश झंवर, बीरदीचंद सोनी, रामावतार राठी, मुकेश राठी, विकास राठी, संतोष चांडक, गोलू राठी, गोपाल राठी, संतोष राजपुरोहित, मनोज भूतड़ा, जितेंद्र राठी, राकेश महोबिया, किशोर बूबजी, कमलेश टावरी, अजय राठी, हर्ष राठी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
