अकलतरा पोस्ट ऑफिस में 19.21 लाख का गबन, सहायक डाकपाल गिरफ्तार

अकलतरा पोस्ट ऑफिस में 19.21 लाख का गबन, सहायक डाकपाल गिरफ्तार

शेयर मार्केट में नुकसान और जुए की लत ने बनाया आरोपी को अपराधी, पुलिस ने भेजा जेल

जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा पोस्ट ऑफिस में हुए 19 लाख 21 हजार रुपए के गबन मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सहायक डाकपाल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी ने खाताधारकों के खातों से फर्जीवाड़ा कर लाखों रुपए निकालने की बात स्वीकार की है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अकलतरा डाकघर में वित्तीय अनियमितताओं की शिकायत मिलने के बाद संयुक्त जांच टीम गठित की गई थी।

जांच के दौरान खुलासा हुआ कि आरोपी संदीप कुमार मिरी (32 वर्ष), निवासी बलौदा, जिला जांजगीर-चांपा ने चार खाताधारकों के खातों से अवैध रूप से कुल 19.21 लाख रुपए निकाल लिए।पीड़ित खाताधारकों की शिकायत पर थाना अकलतरा में अपराध दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।शेयर ट्रेडिंग और कर्ज के दबाव में किया गबनपुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी वर्ष 2021 से शेयर मार्केट में ट्रेडिंग कर रहा था। लगातार नुकसान होने के कारण उसने विभिन्न बैंकों और पोस्ट ऑफिस विभाग से भारी कर्ज ले लिया था।

जांच में लगभग 20 लाख रुपए से अधिक के ऋण की जानकारी मिली है।बताया जा रहा है कि कर्ज चुकाने और दोबारा शेयर बाजार में पैसा लगाने के उद्देश्य से आरोपी ने पोस्ट ऑफिस ग्राहकों के फर्जी खाते खोलकर रकम निकालना शुरू किया। निकाली गई राशि का उपयोग लोन की किश्तें भरने, शेयर ट्रेडिंग और जुआ खेलने में किया गया।मोबाइल और ट्रेडिंग एप के दस्तावेज जब्तकार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो मोबाइल फोन तथा शेयर ट्रेडिंग से जुड़े ग्रो एप और एंजल वन डिमैट अकाउंट के दस्तावेज एवं स्टेटमेंट जब्त किए हैं।

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी को शेयर बाजार में करीब 40 लाख रुपए का नुकसान हुआ था।दस्तावेजों और वित्तीय रिकॉर्ड की तस्दीक के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा, एमपीआरआर स्वाती गिरोलकर एवं आरक्षक राजा रात्रे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस के अनुसार, यह मामला अनियंत्रित निवेश, कर्ज के बढ़ते दबाव और जुए की लत के गंभीर परिणामों को दर्शाता है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?