अवैध रेत कारोबार पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 200 ट्रैक्टर रेत नदी में डलवाई

अवैध रेत कारोबार पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 200 ट्रैक्टर रेत नदी में डलवाई

जांजगीर-चांपा। जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन द्वारा लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। जिला कलेक्टर के निर्देश पर 24 और 25 मई 2026 को खनिज विभाग की टीम ने ग्राम आमोदी (खपरीडीह) क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से भंडारित रेत के कारोबार पर कड़ा प्रहार किया।खनिज अमले ने मौके पर जांच के दौरान भारी मात्रा में अवैध रेत भंडारण पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई करते हुए करीब 200 ट्रैक्टर रेत को वापस नदी में डलवाया।

प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया।कार्रवाई के दौरान अवैध रेत परिवहन में उपयोग किए जा रहे 1 हाईवा और 1 ट्रैक्टर को भी जब्त किया गया। जब्त वाहनों को आगे की कानूनी प्रक्रिया और सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस लाइन खोखरा में सुरक्षित रखा गया है।खनिज विभाग के अधिकारियों ने बताया कि संबंधित आरोपियों के खिलाफ खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 से 23(ख) के तहत नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।जिला प्रशासन की इस कार्रवाई को अवैध खनिज कारोबार के खिलाफ बड़ा संदेश माना जा रहा है।

प्रशासन ने साफ संकेत दिए हैं कि प्राकृतिक संसाधनों की अवैध लूट किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आगे भी जिलेभर में सघन जांच एवं कार्रवाई जारी रहेगी।स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि अवैध रेत उत्खनन और भंडारण से पर्यावरण तथा नदी तंत्र को गंभीर नुकसान पहुंचता है, इसलिए ऐसे मामलों में कठोर कदम जरूरी हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?