जिला अस्पताल में इंटरकॉम सुविधा बहाल करने की मांग, सिविल सर्जन को सौंपा ज्ञापन

जिला अस्पताल में इंटरकॉम सुविधा बहाल करने की मांग, सिविल सर्जन को सौंपा ज्ञापन

दुर्ग। जिला चिकित्सालय में मरीजों और परिजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इंटरकॉम सेवा पुनः शुरू करने की मांग को लेकर सिविल सर्जन सह अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन जिला चिकित्सालय की जीवन दीप समिति के आजीवन सदस्य दिलीप ठाकुर, मानद सदस्य प्रशांत डोंगांवकर एवं रेड क्रॉस सदस्य दुष्यन्त देवांगन द्वारा प्रस्तुत किया गया।

ज्ञापन में बताया गया कि 500 बिस्तरों वाले जिला चिकित्सालय में प्रतिदिन स्थानीय क्षेत्र के साथ-साथ अन्य जिलों से भी एक हजार से अधिक मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में विभिन्न विभागों के बीच त्वरित संवाद और समन्वय के लिए इंटरकॉम सुविधा अत्यंत आवश्यक है।प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि वर्तमान में आपातकालीन विभाग तथा मातृत्व एवं शिशु विभाग में इंटरकॉम सेवा निष्क्रिय अवस्था में है। जबकि पूर्व में यह सुविधा संचालित थी और अस्पताल के कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती थी।

इंटरकॉम सेवा बंद होने से मरीजों, उनके परिजनों तथा अस्पताल कर्मियों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।ज्ञापन में मांग की गई कि मरीजों की सुविधा और अस्पताल की कार्यप्रणाली को सुचारू बनाए रखने के लिए इंटरकॉम सेवा को शीघ्र बहाल किया जाए। इस पर सिविल सर्जन सह अधीक्षक डॉ. ए.के. मिंज ने मांग पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए आवश्यक कार्रवाई जल्द किए जाने का आश्वासन दिया।

प्रतिनिधिमंडल ने उम्मीद जताई कि इंटरकॉम सेवा शुरू होने से अस्पताल में संचार व्यवस्था मजबूत होगी तथा मरीजों को बेहतर और त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?