आयुर्वेद के वैश्विक प्रचार-प्रसार के लिए डॉ. वैद्य स्वामी नाथ मिश्र को ‘धन्वंतरि नेशनल डिग्निटी अवॉर्ड 2026

आयुर्वेद के वैश्विक प्रचार-प्रसार के लिए डॉ. वैद्य स्वामी नाथ मिश्र को ‘धन्वंतरि नेशनल डिग्निटी अवॉर्ड 2026

‘नई दिल्ली, 11 जुलाई। आयुर्वेद के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. वैद्य स्वामी नाथ मिश्र को नई दिल्ली स्थित दिल्ली विश्वविद्यालय के पंडित दीनदयाल उपाध्याय महाविद्यालय में आयोजित समारोह में ‘धन्वंतरि नेशनल डिग्निटी अवॉर्ड 2026′ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री डॉ. ठाकुर रघुराज सिंह ने प्रदान किया।’अभिकल्पना – एक युवा सोच’ के तत्वावधान में आयोजित इस समारोह में डॉ. मिश्र को आयुर्वेद के वैश्विक प्रचार-प्रसार, शोध और चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

डॉ. मिश्र वर्तमान में स्कूल ऑफ आयुर्वेद, मिलान (इटली) के निदेशक, आयुर्पुरा आयुर्वेद, बोल्जानो (इटली) के संस्थापक आयुर्वेद फिजिशियन, स्वामी वैद्य शाला, नई दिल्ली के संस्थापक चेयरमैन तथा विश्व आयुर्वेद परिषद के विदेश विभाग के प्रमुख हैं।उन्होंने इटली, पुर्तगाल, स्विट्जरलैंड, जर्मनी और स्लोवेनिया सहित कई देशों में सम्मेलन, व्याख्यान, परामर्श और आवासीय शिविरों के माध्यम से आयुर्वेद को वैश्विक पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आयुर्वेद विषय पर उनके 30 से अधिक ग्रंथ प्रकाशित हो चुके हैं।

समारोह में प्रोसीड फाउंडेशन के डायरेक्टर डॉ. अवधेश पाण्डेय, एसएस एजुकेशन एंड हेल्थ केयर की ट्रस्टी दीपिका सहित समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले अन्य व्यक्तियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व राज्यपाल जगदीश मुखी, बिहार सरकार के मंत्री डॉ. श्रवण कुमार, विद्वानों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न क्षेत्रों के विशिष्टजनों की उपस्थिति रही।

राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त विद्वानों की चयन समिति ने डॉ. मिश्र का चयन इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?