मोहगांव-रुसे संकुल में सेवानिवृत्त एवं शिक्षकों का सम्मान समारोह, 92 शिक्षक-शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान
मोहगांव। शिक्षक दिवस के अवसर पर 17 सितंबर को संकुल मोहगांव-रुसे के समस्त सेवानिवृत्त एवं कार्यरत शिक्षक-शिक्षिकाओं के सम्मान में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोहगांव में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री दीपक ठाकुर उपस्थित रहे।समारोह में संकुल क्षेत्र के सेवानिवृत्त शिक्षकों सहित लगभग 92 शिक्षक-शिक्षिकाओं का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक बच्चों के जीवन को बेहतर दिशा देने और ज्ञान का प्रसार करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाते हैं। शिक्षक अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करते हुए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त शिक्षक लाल जी चंद्रवंशी, तिरिथ राम साहू, नेतराम चंद्रवंशी एवं मधु मिश्रा का विशेष सम्मान किया गया।
साथ ही संकुल के विभिन्न विद्यालयों में सेवाएं दे रहे शिक्षक-शिक्षिकाओं को भी सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।सम्मानित शिक्षकों में प्राचार्य प्रफुल्ल बिसेन, नंदू राम निर्मलकर, कार्तिक राम पात्रे, उत्तर कुमार शर्मा, उदय शर्मा, कमल सोनी, रामेश्वर आदिले, राजेश पांडे, संतोष चंद्रवंशी, ओम प्रकाश सोनी, गुनी राम, सीमा महोबिया, दिव्या ठाकुर, सुखचैन पनागर, ईश्वरी धुर्वे, संतोष साहू, नरेश चंद्रवंशी, भुवन नारंग, सुनील चंद्रवंशी, अनुरागी, पूना राम, कश्यप, नरेश गेन्द्रे, चंद्रकुमार जायसवाल, धरमराज साहू, देवानंद चंद्रवंशी, रामकुमार तिवारी सहित संकुल के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल रहे।
समारोह में शिक्षकों के योगदान को सराहते हुए उन्हें शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया गया। कार्यक्रम ने शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षक की भूमिका और उनके प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत किया।
