पंडरिया विकासखंड शिक्षा अधिकारी बनने पर प्राचार्य दीपक ठाकुर का भव्य स्वागत, कर्मचारियों में हर्ष की लहर

पंडरिया विकासखंड शिक्षा अधिकारी बनने पर प्राचार्य दीपक ठाकुर का भव्य स्वागत, कर्मचारियों में हर्ष की लहर

कवर्धा/पंडरिया। जिला कबीरधाम के शिक्षा जगत एवं कर्मचारी संगठनों के लिए गौरव का विषय है कि शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला खैरझिटी के प्राचार्य एवं कर्मचारी संगठन के जिला अध्यक्ष श्री दीपक ठाकुर को पंडरिया विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) के पद पर नियुक्त किया गया है।

उनकी इस महत्वपूर्ण नियुक्ति से शिक्षा विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षकों एवं संगठन से जुड़े सदस्यों में खुशी और उत्साह का माहौल है।श्री दीपक ठाकुर लंबे समय से शिक्षा के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्ट सेवाओं, कुशल प्रशासनिक क्षमता तथा कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। एक प्राचार्य के रूप में उन्होंने विद्यालय के शैक्षणिक स्तर को ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। वहीं कर्मचारी संगठन के जिला अध्यक्ष के रूप में भी उन्होंने कर्मचारियों के हितों की रक्षा तथा उनकी मांगों को प्रभावी ढंग से शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य किया है।

उनकी नियुक्ति की खबर मिलते ही विभिन्न कर्मचारी संगठनों, शिक्षक संघों, शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें बधाई संदेश प्रेषित किए। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में पंडरिया विकासखंड की शैक्षणिक व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी तथा विद्यालयों में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा।संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि श्री दीपक ठाकुर का प्रशासनिक अनुभव, कार्यकुशलता और सकारात्मक सोच निश्चित रूप से विकासखंड के शैक्षणिक विकास में नई ऊर्जा का संचार करेगी।

उनके नेतृत्व में शिक्षा विभाग की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन होगा तथा विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जा सकेगा।इस अवसर पर कर्मचारी संगठन के सदस्यों, शिक्षकों एवं शुभचिंतकों ने श्री दीपक ठाकुर को पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। सभी ने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए आशा व्यक्त की कि वे अपने नए दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए शिक्षा क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेंगे।

कर्मचारी संगठन एवं शिक्षा जगत की ओर से श्री दीपक ठाकुर को पंडरिया विकासखंड शिक्षा अधिकारी नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?