धनोरा में 2 अगस्त को मनाई जाएगी गुरु पूर्णिमा, बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय
दुर्ग। बाबा दरबार पावन धाम, धनोरा में रविवार को गुरु पूर्णिमा महोत्सव एवं स्वर्गीय श्री परमानंद कठोलिया की स्मृति में श्रद्धांजलि एवं पुण्यतिथि कार्यक्रम के आयोजन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भव्य आयोजन करने का निर्णय लिया गया।दरबार के श्री लक्ष्मण बाबा जी ने बताया कि 2 अगस्त (रविवार) को सुबह 10 बजे से रात्रि 9 बजे तक गुरु पूर्णिमा, श्रद्धांजलि सभा एवं अतिथि सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम में पद्मश्री ममता चंद्राकर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। वहीं फिल्म निर्देशक एवं निर्माता प्रेम चंद्राकर सहित दुष्यंत हरमुख (रंग झरोखा संस्थान), लोकगायिका रिंकी देवांगन, कविता वासनिक, हिमानी वासनिक, कनक साहू, तृषा साहू तथा जस-जगराता गायक टोमन वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।आयोजन के तहत शाम 4 बजे से श्रद्धालुओं के लिए खिचड़ी प्रसाद वितरण किया जाएगा। इसके बाद शाम 5 बजे से हिमानी वासनिक एवं उनकी मंडली द्वारा भरथरी लोकगायन की प्रस्तुति दी जाएगी।
यह आयोजन श्री जुगल किशोर कठोलिया, बाबा दरबार पावन धाम धनोरा एवं दरबार से जुड़े श्रद्धालुओं के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।बैठक में दरबार के श्री लक्ष्मण बाबा जी, नंद पंडा, विनोद कुमार साहू, राजू यादव, मनसुखा साहू, मनोज पटेल, गुलाब साहू, योगेश साहू, भोलू, खिलेश्वर साहू, सुंदर सपरे, चंद्रकांत देवांगन, एमलाल देवांगन, कल्याण देवांगन, ललित साहू, रोशन साहू, डॉ. धनेश्वर साहू, डोरेलाल साहू, बबलू गज्जू, जीवराखन, बाबूलाल साहू, दिनेश साहू, मुनना गंधर्व, सुनील पेटर, दिनेश यादव, रामू यादव, ओंकार साहू, टीकम गुमान साहू, टोमन गजपाल, उमेश साहू, वासुदेव सपरे, पूर्व उपसरपंच कुंभकरण पटेल, हेमंत साहू, मारियल साहू, कुणाल साहू, कुंजलाल साहू, श्रीमती बबिता साहू, ललिता यादव, सुनीता साहू, मितानिन कौशिल्या सेन, रुखमणि साहू, पार्वती मंडलिन, प्रभा साहू, अंजु देवांगन, संगीता सपरे, उपसरपंच टिकेश्वरी साहू, लक्ष्मी साहू, हितेश पटेल, नीरा साहू, मुंगा सपरे, गीता देवांगन, मंजू साहू, देवकी साहू, देवश्री साहू सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।बैठक की जानकारी दरबार प्रतिनिधि चंद्रकांत कोसरे एवं कुंजलाल साहू ने दी।
