नंदिनी में गुटखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई

दुर्ग जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित गुटखा फैक्ट्री पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पर्दाफाश किया है। दुर्ग पुलिस ने फूड एंड सेफ्टी विभाग के अधिकारियों के साथ संयुक्त कार्रवाई में इस फैक्ट्री को पकड़ा, जहां लंबे समय से प्रतिबंधित जर्दा युक्त गुटखा तैयार किया जा रहा था।जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री में “मुसाफिर” ब्रांड का जर्दा युक्त गुटखा और “M4” ब्रांड का सुगंधित जर्दा बड़े पैमाने पर तैयार कर बाजार में सप्लाई किया जा रहा था।
छापेमारी के दौरान मौके से 13 मजदूर भी मिले, जो मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के रहने वाले बताए जा रहे हैं।पुलिस ने फैक्ट्री से भारी मात्रा में तैयार माल, पैकिंग मैटेरियल और मशीनरी जब्त की है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह फैक्ट्री अप्रैल माह की शुरुआत से संचालित हो रही थी।फिलहाल, संबंधित विभागों द्वारा मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और फैक्ट्री संचालकों की तलाश जारी है।
इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध गुटखा कारोबार पर बड़ा प्रहार माना जा रहा है।
