दुर्ग में यातायात सुधार को लेकर हाई लेवल बैठक, सख्त कार्रवाई के निर्देश अवैध पार्किंग, अतिक्रमण हटाने और ई-चालान बढ़ाने पर जोर

दुर्ग में यातायात सुधार को लेकर हाई लेवल बैठक, सख्त कार्रवाई के निर्देश

अवैध पार्किंग, अतिक्रमण हटाने और ई-चालान बढ़ाने पर जोर

दुर्ग जिले में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से 16 अप्रैल 2026 को पुलिस कंट्रोल रूम, सेक्टर-06 भिलाई में यातायात अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सख्त और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।अधिकारियों को नेशनल हाईवे एवं प्रमुख मार्गों पर यातायात सुधारने, अवैध पार्किंग हटाने तथा सड़क किनारे अतिक्रमण समाप्त करने के निर्देश दिए गए।

साथ ही दुर्घटना संभावित स्थानों पर सुधार कार्य करने पर भी जोर दिया गया।बैठक में बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों और शराब सेवन कर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। ई-चालान की कार्यवाही बढ़ाने, नियमित मॉनिटरिंग करने और जनजागरूकता अभियान चलाने पर विशेष बल दिया गया।कुम्हारी टोल प्लाजा सहित प्रमुख स्थानों पर खड़े अवैध वाहनों को हटाने और नेशनल हाईवे पर बने अवैध कटिंग को चिन्हित कर बंद करने के निर्देश भी दिए गए।

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग करें तथा नशे की हालत में वाहन न चलाएं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?