दुर्ग में ‘ग्रे स्पॉट’ चौकों का संयुक्त निरीक्षण, सड़क सुरक्षा सुधार के निर्देश जारी
दुर्ग, 22 अप्रैल 2026। सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित व सुगम बनाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस दुर्ग और लोक निर्माण विभाग (PWD) ने शहर के चिन्हित ‘ग्रे स्पॉट’ चौकों का संयुक्त निरीक्षण किया। यह कार्रवाई पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देश पर की गई।निरीक्षण के दौरान अवन्ति बाई चौक में रोटरी का आकार कम करने, चारों दिशाओं में रम्बल स्ट्रिप्स बनाने, अवैध अतिक्रमण हटाने, हाई मास्क लाइट लगाने और चेतावनी संकेतक बोर्ड स्थापित करने के निर्देश दिए गए।
वहीं सूर्या मॉल चौक पर सड़क किनारे लगे ट्रांसफार्मर को हटाकर लेफ्ट टर्न को बाधारहित करने, ट्रैफिक सिग्नल की नियमित मॉनिटरिंग, नाली को ढंककर सड़क चौड़ीकरण, रम्बल स्ट्रिप्स निर्माण और अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए।प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया है कि इन सुधारात्मक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा किया जाए, ताकि आम नागरिकों को सुरक्षित और बेहतर यातायात सुविधा मिल सके।
इस संयुक्त अभियान में यातायात पुलिस दुर्ग और PWD के अधिकारियों व मैदानी अमले की सक्रिय भूमिका रही।दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग दें।
