31 वर्षों की समाजसेवा को मिला राष्ट्रीय सम्मान, केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके ने दिलीप ठाकुर को सेवा मेडल से किया सम्मानित

दुर्ग।दुर्ग नगर के सर्किट हाउस में आयोजित एक गरिमामय समारोह में केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके ने ओम सत्यम शिक्षण एवं जन विकास समिति के सचिव तथा जीवन दीप समिति के आजीवन सदस्य दिलीप ठाकुर को समाजसेवा के क्षेत्र में सतत 31 वर्षों से किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों के लिए सेवा मेडल प्रदान कर सम्मानित किया।
दिलीप ठाकुर लंबे समय से पीड़ित, जरूरतमंद एवं वंचित लोगों की सहायता के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक विकास के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनके द्वारा किए गए रचनात्मक एवं जनहितकारी कार्यों को देखते हुए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।गौरतलब है कि दिलीप ठाकुर को इससे पूर्व भी कई प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। उन्हें विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ रत्न, गौरव रत्न एवं मानव सेवा सम्मान, डॉ. रमन सिंह से प्रशस्ति पत्र, सांसद विजय बघेल, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव तथा विधायक ललित चंद्राकर द्वारा विभिन्न सम्मानों से नवाजा जा चुका है।
इसके अलावा समाज कल्याण विभाग, जिला प्रशासन, जिला चिकित्सालय, नगर निगम, आदिवासी विभाग एवं केंद्रीय जेल प्रशासन द्वारा भी उन्हें सम्मानित किया गया है।सम्मान समारोह के दौरान दिलीप ठाकुर ने केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके को “सेवा सरिता” दस्तावेज एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
इस उपलब्धि पर राजपूत क्षत्रिय महासभा 1282, श्री सत्य साईं सेवा समिति, जीवन दीप समिति, सत्यम शिवम सुंदरम समिति तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों ने दिलीप ठाकुर को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
