मुरमुंदा में अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई, 35 पौवा शराब के साथ युवक गिरफ्तार

मुरमुंदा में अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई, 35 पौवा शराब के साथ युवक गिरफ्तारदुर्ग पुलिस के थाना नंदिनी नगर पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम मुरमुंदा से एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 35 पौवा देशी मदिरा शराब जप्त की गई, जिसकी कीमत लगभग 3,500 रुपये बताई गई है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना नंदिनी नगर को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि मुस्कान होटल के सामने गली, ग्राम मुरमुंदा में एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदेही को पकड़ लिया।पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम भुनेश कुमार गायकवाड (20 वर्ष), निवासी ग्राम मुरमुंदा थाना नंदिनी नगर जिला दुर्ग बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से 35 पौवा देशी शराब बरामद की गई। पुलिस ने मौके पर ही शराब जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।मामले में थाना नंदिनी नगर में अपराध क्रमांक 148/2026 के तहत धारा 34(2) आबकारी एक्ट के अंतर्गत अपराध दर्ज किया गया है। कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल दुर्ग भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार आरोपी अवैध रूप से शराब बिक्री कर आर्थिक लाभ अर्जित करने का प्रयास कर रहा था। इस कार्रवाई में थाना नंदिनी नगर पुलिस टीम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध शराब बिक्री एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि ऐसे मामलों में प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?