तांदुला नहर के तेज बहाव में बहा 15 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी, साथी युवक को बचाने में कामयाबी

तांदुला नहर के तेज बहाव में बहा 15 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी, साथी युवक को बचाने में कामयाबी

दुर्ग जिले के पाटन ब्लॉक के सेलूद भाठापारा में शनिवार सुबह तांदुला नहर में बड़ा हादसा हो गया। रायपुर के गुढ़ियारी से सेलूद में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने आए 15 वर्षीय खिलाड़ी शिवम यादव नहर के तेज बहाव में बह गए। बताया जा रहा है कि हाथ-पैर धोने के दौरान काई और ढलान के कारण उनका पैर फिसल गया। तेज बहाव के चलते शिवम खुद को संभाल नहीं सके और गहरे पानी में समा गए।

हाथ-पैर धोते समय हुआ हादसा जानकारी के मुताबिक शिवम प्रतियोगिता स्थल के पास स्थित तांदुला नहर की ओर गए थे। नहर के किनारे हाथ-पैर धोने के दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया। नहर में पानी का बहाव काफी तेज था, जिसके चलते वह बहते चले गए।साथियों ने बचाने का किया प्रयासशिवम को नहर में बहता देखकर साथी खिलाड़ियों ने तत्काल उन्हें बचाने की कोशिश की।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक युवक को बचाने में सफलता मिल गई, लेकिन शिवम तेज बहाव में बह गए।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। लापता शिवम यादव की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया है।

पुलिस और स्थानीय टीम घटनास्थल के आसपास नहर में तलाश कर रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?